Explore

Search

February 22, 2026 3:02 am

संकेत साहित्य समिति द्वारा जन्मोत्सव सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर। संकेत साहित्य समिति द्वारा साहित्यकारों के जन्मोत्सव सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन राजकिशोर नगर स्थित समन्वय समिति के सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर से पधारे डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने की।रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं गोपाल चंद्र मुखर्जी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पूर्णिमा तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। जन्मोत्सव सम्मान परंपरा के प्रथम आयोजन में जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उनमें आर.एल. पात्रे कोरबा डॉ. माणिक विश्वकर्मा  नवरंग रायपुर डॉ. मंजुला साहू कोरबा सत्येंद्र कुमार तिवारी बिलासपुर बाल गोविंद अग्रवाल बिलासपुर तथा श्रीमती अनुसूईया श्रीवास कोरबा शामिल रहे। सम्मान स्वरूप समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए साहित्यकारों को समाज का दर्पण बताया और रचनाकारों से अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में कविता की विभिन्न विधाओं और रसों का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण हुआ। कवियों ने विविध विषयों पर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य पाठ करने वाले कवियों में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, केवल कृष्ण पाठक, कृष्ण कुमार ठाकुर, बुधराम यादव, डॉ. गोपाल चंद्र मुखर्जी, डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार तिवारी, शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल’, अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’, राजेंद्र मौर्य, अशर्फी लाल सोनी, अंजली राय, राकेश खरे ‘राकेश’, नरेंद्र कुमार शुक्ला ‘अविचल’, मुरलीधर गोंडाने ‘नीर’, डॉ. मंजुला साहू ‘निर्भीक’, बी.के. चतुर्वेदी, जगतारण डेहरे, आर.एल. पात्रे, मनोहर दास ‘मानिकपुरी’, विनय कुमार पाठक, श्रीमती गीता नायक ‘गीत’, श्रीमती वंदना खरे, श्रीमती रूपा वस्त्राकर, श्रीमती नीरा रजक एवं सेवक राम साहू शामिल रहे। श्रोताओं ने तालियों और ‘वाह-वाह’ के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष राकेश खरे ‘राकेश’ ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS