Explore

Search

February 22, 2026 12:48 am

PSC परीक्षा के दौरान शहर में यातायात दबाव की आशंका, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष सूचना

बिलासपुर।शहर में रविवार 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली PSC परीक्षा को लेकर एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने विशेष सूचना जारी की है। परीक्षा शहर के कुल 70 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

एएसपी यातायात करियारे के अनुसार परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के आगमन एवं वापसी के दौरान ओवरब्रिज, नदी पुल, संकीर्ण मार्ग, सड़क क्रॉसिंग, चौक-चौराहों एवं अत्यधिक व्यस्त क्षेत्रों में यातायात दबाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा से पूर्व और पश्चात यातायात का दबाव अधिक रह सकता है। इस दौरान नागरिकों को आवश्यक न हो तो इन मार्गों से बचने एवं अन्य रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी एवं उनके परिजन एक साथ निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे विशेषकर संकीर्ण सड़कों, पुल-पुलियों, ओवरब्रिज और चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में सभी वाहन चालकों से संयम बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS