Explore

Search

February 19, 2026 5:55 pm

आईजीपी रेंज ने कहा बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी, समय से पहले साझा नहीं होती अभियान की जानकारी 

“आईजी सुंदरराज पी पुलिस ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि नक्सल अभियानों से जुड़ी किसी भी प्रकार की अटकलों या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें”

जगदलपुर | 19 फरवरी 2026भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप बस्तर पुलिस तथा बस्तर रेंज में तैनात सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में बस्तर अंचल में नियमित रूप से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

आईजीपी कार्यालय बस्तर रेंज की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि नक्सल उन्मूलन अभियानों में लगे जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी कारण किसी भी अभियान से संबंधित संपूर्ण विवरण अभियान पूर्ण होने से पहले सार्वजनिक नहीं किया जाता।

बयान में यह भी कहा गया है कि बस्तर रेंज पुलिस की स्थापित प्रक्रिया के अनुसार, अभियानों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी उचित समय पर अधिकृत माध्यम से साझा की जाएगी।

आईजी रेंज सुंदरराज पी ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि नक्सल अभियानों से जुड़ी किसी भी प्रकार की अटकलों या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें।

आईजीपी कार्यालय ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए आम नागरिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS