Explore

Search

February 11, 2026 11:24 pm

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन अंकुश अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई

रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 फरवरी को कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 27.300 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध बिना किसी दबाव के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में 35 पाव देशी शराब जब्त

कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष) निवासी उच्चभिट्ठी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब 6.300 लीटर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,800 रुपये बताई गई है।

लैलूंगा में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम रूपडेगा में दबिश देकर आरोपी डेरियाहा गोस्वामी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में शराब को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,200 रुपये आंकी गई है।

तमनार क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम जब्त

तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सारसमाल में कार्रवाई करते हुए आरोपी दशाई भगत (67 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 150 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई।

तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। ऑपरेशन अंकुश के तहत इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS