एसईसीएल के निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने किया लोकार्पण ,बेहतर त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ ,कोयला कर्मियों में हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़।एसईसीएल के बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को सैमसंग की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी मशीन V7 का शुभारंभ किया गया। मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत कंपनी के निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सीएमएस चिकित्सा सेवाएं डॉ. श्रुति देव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. अरिहंत जैन सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुमन मिश्रा ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेवाओं में सोनोग्राफी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सैमसंग V7 मशीन की स्थापना से अब इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में ही एब्डॉमिनल सोनोग्राफी सॉफ्ट टिशू सोनोग्राफी तथा कलर डॉपलर के माध्यम से रक्त वाहिकाओं की जांच जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी और समय पर सटीक जांच संभव हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि सैमसंग V7 अपनी श्रेणी की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनों में से एक है, जिसमें नवीनतम तकनीक आधारित उन्नत सॉफ्टवेयर एवं फीचर्स उपलब्ध हैं। यह सभी प्रकार की सोनोग्राफी एवं कलर डॉपलर जांच को उच्च गुणवत्ता एवं अधिक सटीकता के साथ संपन्न करने में सक्षम है।
एसईसीएल के इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हुई है।
प्रधान संपादक


