Explore

Search

March 5, 2026 4:34 pm

साइबर ठगी के खिलाफ बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

आमजनों ने माना एसपी भावना गुप्ता का यह प्रयास साइबर अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षित डिजिटल समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

छत्तीसगढ़ ।बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध से सतर्क करना और ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

जिले की पुलिस टीम गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में आम जनता के बीच पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रही है। इस दौरान नागरिकों को केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले फर्जी लिंक, अनजान कॉल ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को आम जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग साइबर अपराध के प्रति जागरूक हो रहे हैं और दूसरों को भी सतर्क करने में सहयोग कर रहे हैं। जिला पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों के जरिए भी लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित कर रही है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

जिला पुलिस का यह प्रयास साइबर अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षित डिजिटल समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS