एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा माडीफाइड साइलेंसर के बजाय हेलमेट बेचें और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सके

तेज रफ्तार, स्टंट ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए लोगों को परेशान करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
लोगो ने किया स्वागत कहा सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम
छत्तीसगढ़।बिलासपुर जिले के एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाए हुए हैं। हेलमेट को लेकर उनकी मार्मिक अपील हो या फिर ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती से रोक लगाने युवाओं को हिदायत देने वाला वीडियो। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एसएसपी का यह दोनो वीडियो तेजी के साथ ना केवल वायरल हो रहा है, यूर्जस उनकी इस पहल के लिए बधाई भी दे रहे हैं।
हाल के दिनों में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया में ना केवल तेजी के साथ वायरल हो रहा है,वरन यूर्जस अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसे शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल इन दिनों में शहर में एक अलग ही तरह का ट्रेंड चल रहा है। बुलट में माडीफाइड साइलेंसर लगाकर बुलट सवार ध्वनि प्रदूषण तो फैला ही रहे हैं, आमजनों को अपनी इन हरकतों के चलते परेशान भी कर रहे हैं। तेज शोर और कानफोड़ू आवाज के चलते बच्चों को यह शोर डरा भी रहा है। राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। मरीजों की दिक्कतें भी इस तरह के शोर से बढ़ जा रही है। इस तरह का साइलेंसर लगाकर युवा स्टंट ड्राइविंग भी कर रहे हैं। इन सब बातों को संज्ञान में आने के बाद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने संबंधित दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उनके निर्देश पर पुलिस टीमों ने मॉडिफाइड साइलेंसर बनाने और बेचने वाली दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट किया गया।
माडीफाइड साइलेंसर के बजाय हेलमेट बेचो और लोगों को जागरुक करो

कार्रवाई के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने साइलेंसर विक्रेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि व्यापार करना ही है तो अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट बेचें और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तेज रफ्तार स्टंट ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए लोगों को परेशान करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी सिंह की इस सख्त और जनहितकारी पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग इसे सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने संबंधित दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उनके निर्देश पर पुलिस टीमों ने मॉडिफाइड साइलेंसर बनाने और बेचने वाली दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया।
प्रधान संपादक


