Explore

Search

March 4, 2026 10:47 am

बेलगहना के आमामुड़ा धोबघाट में नववर्ष पर कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

बेलगहना। नववर्ष के उपलक्ष्य में बेलगहना ब्लॉक के आमामुड़ा धोबघाट ग्राम स्थित एनीकट के समीप कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के नेतृत्व में कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व के संयोजन में किया गया।

सम्मेलन में कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव तथा जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर 70 से अधिक महिला-पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं जिला अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बेलगहना ब्लॉक के प्रत्येक बूथ सेक्टर मंडल एवं जोन से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित रतनपुर ब्लॉक समन्वयक शीतल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम सचिन साहू, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर सिदार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे कुलवंत सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला कांग्रेस महामंत्री गणेश कश्यप तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी देवांगन मोहम्मद शाहनवाज पुष्पांत कश्यप, मदन कहर सिद्धार्थ पांडे लाल निर्मलकर कपिल जायसवाल अश्वनी उद्देश्य दिलीप श्रीवास परमेश्वर मिरी सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य सरपंच पंच एवं जिला ब्लॉक मंडल व बूथ स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वनभोज में उपस्थित सभी जनों ने सहभागिता की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS