Explore

Search

July 23, 2026 10:41 am

अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस ने कसी लगाम, दो ट्रक व एक पिकअप से 238 क्विंटल धान जप्त

छत्तीसगढ़ जशपुर, 05 दिसम्बर 2025।पुलिस ने अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में धान ला रहे तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक पिकअप से कुल 238 क्विंटल धान जप्त किया है। बरामद धान की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 01 हजार 400 रुपये बताई गई है। कार्रवाई जशपुर, कुनकुरी और कोल्हेनझरिया क्षेत्र में की गई।

एसएसपी के निर्देश पर तीन स्थानों में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 04 दिसम्बर की रात पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया गया।सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र बरटोली मार्ग से गुजर रहे संदिग्ध ट्रक JH 07-L-4320 को रोका गया। ट्रक में 200 बोरी 100 क्विंटल धान लोड पाया गया।ड्राइवर सुखदेव चौहान निवासी कुनकुरी धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद धान को जप्त कर लिया गया।कुनकुरी पुलिस ने एक अन्य ट्रक CG 14-MR-6997 को पकड़ा, जिसमें 250 बोरी (100 क्विंटल) धान मिला।

ड्राइवर जमीर अंसारी निवासी लोहरदगा द्वारा धान जशपुर से लाने की बात कही गई, लेकिन पुलिस को संदेह है कि धान झारखंड से लाया जा रहा था। दस्तावेज न मिलने पर धान जप्त कर दिया गया।चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र

उड़ीसा से ग्रामीण मार्ग से आ रही एक पिकअप CG 13-AF-1379 को रोका गया। वाहन में 70 बोरी (38 क्विंटल) धान भरा था। चालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद धान जप्त कर प्रशासन को सौंपा गया।

एसएसपी जशपुर का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन पर लगातार नजर बनाए हुए है। हाल के दिनों में पुलिस 800 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप चुकी है।उन्होंने कहा कि दीगर राज्यों से अवैध धान लाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं और सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जप्त किए गए धान को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS