Explore

Search

October 20, 2026 11:09 pm

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई समारोह सम्पन्न

पुलिस विभाग में क्रमशः लगभग 39 वर्ष एवं 40 वर्ष की सेवाएँ पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त,शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर एसपी ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ ।बलौदा बाजार पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में उप निरीक्षक सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप निरीक्षक सुखेन राम नायक पुलिस विभाग में 04.10.1986 को आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे तथा 13.10.2018 को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने रायपुर, धमतरी सहित अनेक थानों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया। वे हाल ही में थाना कसडोल में पदस्थ थे तथा 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए।

सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पुलिस विभाग में 19.01.1985 को आरक्षक के रूप में भर्ती हुए तथा 19.10.2024 को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने थाना सुहेला कसडोल भाटापारा शहर पलारी आदि थानों में सेवाएँ दीं। वे वर्तमान में भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ थे तथा 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए।

आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्हें शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक उषा सोंधिया निरीक्षण प्रणाली से वैद्य निरीक्षक शैलेंद्र प्रजापति उप निरीक्षक पवन बंदे चंद्रिका साहू, सउनि एम मनीष चौबे सुषमा कौशिक अश्वनी विशाल सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS