Explore

Search

January 19, 2026 10:46 pm

कलेक्टर संजय अग्रवाल की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों के चेहरे खिले,धान खरीदी-पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा भरोसा

केंद्रों में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध,धान बेचने पहुंचे किसानों ने जताया संतोष

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों में संतोष देखा गया। प्रशासन द्वारा किए गए सुव्यवस्थित प्रबंध बारदाने की उपलब्धता और कर्मचारियों के सहयोगी व्यवहार से किसान केंद्रों पर बिना किसी परेशानी के धान बेच पा रहे हैं। एरमसाही सेवा सहकारी समिति में पहुंचे किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा सुचारु हुई है।

ग्राम एरमसाही के किसान राम साहू ने बताया कि खरीदी केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है और टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि वे इस वर्ष 163 कट्टी धान लेकर पहुंचे हैं और केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित दिखाई दीं। कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगपूर्ण रहा।

इसी केंद्र में धान बेचने आए ग्राम हरदाडीह के किसान कलश राम साहू ने बताया कि वे 76 कट्टी लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। इससे किसानों की आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नियमित किस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग देती हैं।

दोनों किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की समस्याओं को समझकर जो निर्णय लिए हैं उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS