Explore

Search

October 20, 2026 9:19 am

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 36 लाख के 175 गुम मोबाइल बरामद, आवेदकों को वितरण शुरू

दुर्ग छत्तीसगढ़ ।जिले में लगातार बढ़ रहे मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस की एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न क्षेत्रों से 175 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2024–2025 के बीच दर्ज मोबाइल गुम होने की रिपोर्टों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। जिले के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने दुर्ग भिलाई राजनांदगांव बालोद बेमेतरा और रायपुर में सक्रिय रूप से तलाश अभियान चलाया। टीम की सतत मॉनिटरिंग तकनीकी विश्लेषण और संयोजित प्रयासों के बाद विभिन्न कंपनियों के कुल 175 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सभी बरामद मोबाइलों का वितरण संबंधित आवेदकों को विधिवत रूप से किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने बताया कि एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की भूमिका इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय रही है।

एसएसपी अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक इंस्टाग्राम एवं एक्स ट्विटर पर बरामद मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों की सूची प्रकाशित की जाएगी। मोबाइल खो चुके नागरिक सूची मिलान कर एसीसीयू कार्यालय, सेक्टर-3 में संपर्क कर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

एसएसपी दुर्ग आईपीएस विजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी सहायता के माध्यम से खोजबीन संभव हो सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS