Explore

Search

October 24, 2026 12:36 am

राजस्व निरीक्षक प्रमोशन भर्ती घोटाला में वीरेन्द्र जाटव एवं हेमन्त कौशिक गिरफ्तार


रायपुर। ईओडब्ल्यू ने छापे के बाद राजस्व विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एन्टी करप्शन ब्यूरो में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाला से संबंधित पंजीकृत अपराध क्रमांक- 64@2025 धारा 7(सी) भ्र0नि0अधि0 1988 एवं संशोधित 2018 एवं धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भा0द0वि0 में लगातार अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रमोशन घोटाले में आरोपी वीरेन्द्र जाटव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर एवं हेमन्त कौशिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर के विरूद्ध स्वयं एवं वरिष्ठ अधिकारियों को असम्यक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र लीक करने एवं परीक्षा पूर्व प्रश्नों की तैयारी कराने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य होने पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS