Explore

Search

October 23, 2026 9:34 am

तवांग यात्रा पर निकला भारत तिब्बत सहयोग मंच का स्वयंसेवक दल

बिलासपुर।भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्वयंसेवकों का एक बड़ा दल आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग हेतु रवाना हो गया। दल के सदस्य पहले गुवाहाटी पहुँचकर कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके पश्चात 19 नवम्बर को अरुणाचल प्रदेश की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग भूटान बॉर्डर दाइरॉंग, तवांग तथा चीन सीमा से लगे क्षेत्रोंबोमडीला और तेज़पुर से होकर निर्धारित किया गया है।

मंच के प्रदेश महामंत्री दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि यह यात्रा पिछले चौदह वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य कैलाश मानसरोवर तथा तिब्बत को चीनी कब्ज़े से मुक्त कराने के लिए देशभर में जनजागरण का वातावरण तैयार करना है। इस वर्ष विभिन्न राज्यों से लगभग 400 स्वयंसेवक इस यात्रा में भाग ले रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से 22 सदस्य शामिल हैं।

श्री कौशिल ने यह भी बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुसांगिक संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी।

इस यात्रा में बिलासपुर से वंदेमातरम् मित्र मंडल के भी अनेक सदस्य शामिल हुए हैं, जिनमें महेंद्र जैन राजीव नयन शर्मा, प्रणव समदरिया, कुंदन धर  दीवान आदित्य पाण्डेय नागेश्वर वस्त्रकार रामकुमार वस्त्रकार दिनेश जैन तथा रामप्रकाश लाल प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS