Explore

Search

October 24, 2025 1:02 am

ट्रांसपोर्टर पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सात गुंडों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। शहर में सक्रिय बदमाशों पर लगाम कसने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को सरकंडा पुलिस ने अभियान चलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपियों ने करीब एक महीने पहले एक ट्रांसपोर्टर पर हमला किया था और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। बाकी सात के खिलाफ गुंडागर्दी व लोगों को धमकाने के मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने एक अगस्त की रात व्यापार विहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र सिंह (39) पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट (23) निवासी किसानपारा चांटीडीह, सागर साहू (25) निवासी डबरीपारा साइंस कालेज सरकंडा और प्रहलाद मराठा (37) निवासी देवनचाल चिंगराजपारा शामिल हैं। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस ने सात अन्य बदमाशों को भी पकड़ा है, जो क्षेत्र में लोगों को धमकाने, दबाव बनाने और गुंडागर्दी करने जैसी हरकतों में लिप्त थे। इनमें सैय्यद सद्दाम अली (30) निवासी भूकंप अटल आवास सरकंडा, जय सिंह राजपूत (25) निवासी भूकंप अटल आवास सरकंडा, गोलू कुमार गंधर्व उर्फ राधे (38) निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, रोशन ध्रुव उर्फ रोशन (25) निवासी किसानपारा चांटीडीह, दिनेश निर्मलकर (35) निवासी चांटीडीह, कृष्ण कुमार कैवर्त्य (35) निवासी लिंगियाडीह और नवल वर्मा (22) निवासी देवनचाल चिंगराजपारा शामिल हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS