Explore

Search

July 22, 2026 4:38 am

महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया ज़ोर

जांजगीर चांपा ।महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा के निर्देशानुसार आज वार्ड क्रमांक 21 स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शशिकांत हंसेलिया की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला कांग्रेस के संगठन को मज़बूती देना और प्रत्येक वार्ड स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।

जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह ने कांग्रेस की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से पार्टी की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए सक्रिय रूप से संगठन में भाग लेने की अपील की।

महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती शशिकांत हंसेलिया ने कहा, “जो दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी।

बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने भी महिलाओं को संगठित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं जिनमें विशेष रूप से श्रीमती रेखा लदेर वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद श्रीमती जागेश्वरी सूर्यवंशी परमेश्वर निर्मले छाया पार्षद जय कुमार संध्या निर्मलकर दीपशिखा हंसेलिया संतोषी साहू दुर्गेश्वरी यादव छाया राठौर अनीता ठाकुर प्रेम यादव राजकुमारी श्रीवास रोशनी मुन्नी दुर्गा यादव, शशि राठौर आदि शामिल थीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS