Explore

Search

January 20, 2026 4:26 am

राज्य सरकार बढ़ी बिजली दरों को वापस ले नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर करेगी उग्र आंदोलन 

जांजगीर चांपा (राजू शर्मा)प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली न्याय के नाम से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर चांपा में जिला कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकारो से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई यह मूल्य वृद्धि आम जनता की जेब पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी नीतियों के तहत बिजली दरों में मनमानी वृद्धि कर रही है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम उपभोक्ता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार अविलंब बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस ले।

प्रदेश कांग्रेस सचिव हर प्रसाद साहू और संदीप अग्रवाल ने बताया कि बिजली न्याय अभियान के तहत जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक जनजागरण किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS