Explore

Search

April 26, 2026 11:05 pm

खाना बनाने में देरी पर पति ने जलती लकड़ी से पीटा, महिला का चेहरा झुलसा

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत सोढ़ाकला दैहारीपारा में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक महिला को उसके ही पति ने खाना देर से बनने की बात को लेकर चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर पीट दिया। इस हमले में महिला का चेहरा झुलस गया। पीड़िता की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुपतिया बाई सौता (55) एक गृहणी है और अपने पति लहंगुराम सौता के साथ सोढ़ाकला दैहारीपारा में रहती है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे वह रोज की तरह अपने घर में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। उसी समय उसका पति घर आया और खाना बनाने में देरी होने की बात को लेकर नाराज हो गया। पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि लहंगुराम ने चूल्हे से जलती लकड़ी निकाली और पत्नी पर हमला कर दिया।
हमले में महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने के निशान आ गए हैं। घटना के बाद सुपतिया किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकली और गांव के कोटवार को जाकर सारी जानकारी दी। कोटवार की मदद से वह बेलगहना चौकी पहुंची, जहां उसने अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS