Explore

Search

September 5, 2026 7:15 pm

जमीन विवाद में भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नंदनी रोड स्थित दलबीर भवन के सामने मंगलवार रात एक व्यक्ति की उसके ही छोटे भाई ने टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही घर में रक्तरंजित अवस्था में मिला। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र वंशुल सिंह (18) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उसके पिता महेन्द्र कुमार सिंह और चाचा राज उर्फ राजेश सिंह के बीच पारिवारिक एवं जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान राज ने गुस्से में आकर टंगिया से महेन्द्र सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी राज ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS