Explore

Search

June 8, 2025 9:08 pm

R.O.NO.-13250/13

R.O.NO.-13250/13

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी.ने कहा- बस्तर में शांति के लिए हर संभव कर रहे हैं कोशिश, किसी भी प्रकार के झूठे प्रचार से ना हो भ्रमित

बस्तर रेंज के आईजी ने बस्तरवासियों से की अपील,माओवाद के खिलाफ जारी रहेगा सुरक्षा बलों का अभियान

रायपुर। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बस्तरवासियों के साथ ही प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कि बस्तर में शांति व लोगों की सुरक्षा के लिए संविधान के दायरे में रहते हुए अभियान चलाया जा रहा है। माओवाद को जड़ से खत्म करने हम संकल्पित हैं। इसी संकल्प के साथ सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त अभियान जारी रहेगा। यह लगातार जारी रहेगा। आईजी बस्तर रेंज ने बस्तरवासियों के अलावा छत्तीसगढ़वसियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के झूठे प्रचार या मनगढ़ंत आरोपों से भ्रमित या गुमराह न हों।

बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल संविधान और कानून के तहत मिले अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा से यह रहा है कि बस्तर क्षेत्र की जनता के जीवन, संपत्ति और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि प्रतिबंधित एवं अवैध घोषित भाकपा माओवादी संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे समस्त अभियान विधिसम्मत प्रावधानों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं (SOPs) के अंतर्गत पूरी ज़िम्मेदारी, संयम और पारदर्शिता के साथ संचालित किए जाते हैं।

हाल ही में यह देखा गया है कि कुछ व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही वैध कार्रवाइयों के संबंध में अफवाहें फैलाने और झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयास न केवल भ्रामक एवं मनोबल गिराने वाले हैं, बल्कि पूरी तरह से अनैतिक और कानून के विरुद्ध भी हैं। ये तथ्यात्मक सच्चाई से भी कोसों दूर हैं।

हम एक बार फिर स्पष्ट करना चाहते हैं कि सुरक्षा बलों की सभी कार्रवाइयां संविधान, कानून और संचालन की निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप ही होती हैं। हमारी नियमित प्रक्रिया के तहत, हम प्रत्येक अभियान से जुड़ी जानकारी समयानुसार अपने आधिकारिक और प्रामाणिक बयानों के माध्यम से जनता एवं सभी संबंधित पक्षों को उपलब्ध कराते रहेंगे।
हम क्षेत्र की जनता और सभी हितधारकों से अपील करते हैं कि वे किसी भी प्रकार के झूठे प्रचार या मनगढ़ंत आरोपों से भ्रमित या गुमराह न हो।

हर हाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारा उद्देश्य है

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बस्तर की जनता को पुनः विश्वास दिलाते हुए कहा है कि बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास हेतु असंख्य सर्वोच्च बलिदानों के बावजूद, बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है – कानून और नियमों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखना तथा यहां के लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS