Explore

Search

September 9, 2026 6:04 pm

नशीली दवाएं बेचने वाला मेडिकल संचालक झारखंड से गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त मेडिकल स्टोर संचालक को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी रितुराज सिंह झारखंड के देवघर स्थित राज मेडिकल स्टोर का संचालक है, जो नशे के सौदागरों को प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध कराता था। पुलिस ने उसे देवघर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि मार्च माह में पुलिस ने अर्थव सौम्य सिंह नामक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था। उनकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें यह दवाएं तनु मेश्राम से मिली थीं। आगे जांच में तनु मेश्राम ने बताया कि उसने झारखंड के देवघर में स्थित राज मेडिकल स्टोर के संचालक रितुराज सिंह से संपर्क कर ये दवाएं मंगवाई थीं।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रितुराज सिंह की तलाश शुरू की। सर्विलांस व अन्य तकनीकी माध्यमों से पता चला कि आरोपी देवघर स्थित अपने घर में मौजूद है। तब पुलिस टीम को झारखंड रवाना किया गया। वहां से रितुराज सिंह को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी मेडिकल संचालक लंबे समय से नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था। इससे पहले भी वह जिले में प्रतिबंधित दवाएं भेज चुका है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS