Explore

Search

October 24, 2026 10:26 pm

बस्तर पाण्डुम 2025 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़। जगदलपुर के दंतेवाड़ा में चल रहे बस्तर पांडुम 2025 के फाइनल में शामिल होने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष विमान से जगदलपुर के मा दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे।

बस्तर की धरती फिर एक बार ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनी, जब देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर पांडुम 2025 के भव्य समापन समारोह में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर हरिस एस

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पारंपरिक अंदाज़ में अतिथियो का स्वागत किया जिसमे स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिली ।

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री हेलीकाफ्टर से दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान किये।जहां वे बस्तर पांडुम 2025 के फाइनल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे बस्तर में उत्साह का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनने उमड़ रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS