Explore

Search

October 21, 2026 7:02 pm

रात अढ़ाई बजे राखड़ से भरे हाइवा ने विशाल पेड़ को उखाड़ डाला ,दूसरे पेड़ ने रोका रास्ता,निर्माणाधीन मॉल की सुविधा के लिए कहीं साजिश तो नही

बिलासपुर। रात करीब अढ़ाई बजे हुंडई चौक सरकंडा में तेज रफ्तार से भाग रहे एक हाइवा ने निर्माणाधीन मॉल के ठीक सामने एक विशालकाय पेड़ को इतनी जोरदार टक्कर  मारी कि पुरा पेड़ उखड़ गया ।इतना ही नही टूटे पेड़ को हाइवा पता नही कहाँ तक ले जाता यदि 25 फुट आगे एक और पेड़ नही होता ।

उस पेड़ ने तेज रफ़्तार हाइवा की रफ़्तार को रोक दिया ।हाइवा के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गाता लेकिन हाइवा का चालक कुद कर फरार हो गया ।

घटना की सूचना के बाद बिजली की  आपूर्ति बंद की गई । सुबह निगम का अमला और ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई मे जुट गई है लेकिन मौके पर इस बात की भारी चर्चा है कि चुंकि निर्माणाधीन मॉल के ठीक सामने ही विशालकाय पेड़ था इसलिए मॉल के रास्ते में  बाधा बने पेड़ को हटाने कही कोई साजिश तो नही है ।

यदि ऐसा है तो इसकी जाँच और पूछताछ होनी चाहिए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS